Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Crime: दिल्ली के शाहदरा में अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, दो महिला तस्कर गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली के शाहदरा में अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, दो महिला तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने एक बड़े ड्रग रैकेट का खुलासा करते हुए दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं के पास से कुल 10.4 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गीता कॉलोनी निवासी पूजा और संजू के रूप में हुई है। डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि टास्क फोर्स को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार से गांजा दिल्ली लाया जा रहा है।

इस आधार पर टीम ने जाल बिछाया और शाम करीब 4:30 बजे गीता कॉलोनी इलाके में एक ऑटो से आ रही दो महिलाओं को रोका गया। दोनों के पास बैग और एक ट्रॉली बैग था। जब उनकी तलाशी ली गई तो पूजा के ट्रॉली बैग से 6.246 किलोग्राम और संजू के बैग से 4.150 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

गीता कॉलोनी थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे बिहार के सुपौल जिले से सूरज नामक व्यक्ति से गांजा खरीदती थीं और इसे दिल्ली में सप्लाई करती थीं। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी हुई है और आगे की जांच जारी है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें