Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Odisha: ओडिशा में विदेशी महिला के भगवान जगन्नाथ टैटू पर विवाद, दो गिरफ्तार

Odisha: ओडिशा में विदेशी महिला के भगवान जगन्नाथ टैटू पर विवाद, दो गिरफ्तार

एक विदेशी महिला द्वारा अपनी जांघ पर भगवान जगन्नाथ का टैटू बनवाने से विवाद खड़ा हो गया है। हिंदू संगठनों ने इस पर आपत्ति जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद महिला ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी और जल्द ही टैटू हटवाने का वादा किया। भुवनेश्वर के सहायक पुलिस आयुक्त विश्वरंजन सेनापति ने बताया, “साहिद नगर पुलिस थाने में इस मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एक टैटू शॉप के मालिक ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया था, जिससे विवाद बढ़ गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच जारी है।” इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों में नाराजगी देखी गई, वहीं विदेशी महिला ने इसे अनजाने में हुई गलती बताया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

जनता के गुस्से को देखते हुए रॉकी बिशोई और विदेशी महिला दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए माफी मांगी है। रॉकी बिशोई ने माफी मांगते हुए कहा, “मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं, क्योंकि यह टैटू हमारे स्टूडियो में बनाया गया। महिला एक इटली की नागरिक हैं और भगवान जगन्नाथ की भक्त हैं। उन्होंने अपनी इच्छा से ही यह टैटू बनवाने की बात कही थी। चूंकि वह एक NGO में काम करती हैं, जहां खुले टैटू की अनुमति नहीं है, इस कारण से उन्होंने टैटू को अपनी जांघ पर बनवाने का विकल्प चुना। मैंने उन्हें टैटू हटाने या किसी और टैटू से ढकने का सुझाव दिया, लेकिन संक्रमण के खतरे के कारण वह इसे 25 दिनों बाद ही हटा पाएंगी।”

 

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, ‘यमुना के डूब क्षेत्र को साफ करने से भगवान शिव खुश होंगे’, डीडीए द्वारा तोड़फोड़ के खिलाफ याचिका खारिज की

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें