International Yoga Day: सेना प्रमुख ने तेजपुर में जवानों के साथ किया योग, देशभर में हुए योग कार्यक्रम

International Yoga Day: सेना प्रमुख ने तेजपुर में जवानों के साथ किया योग, देशभर में हुए योग कार्यक्रम

 

नई दिल्ली, 22 जून। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय सेना ने देशभर में बड़े स्तर पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया। सेना के जवानों, पूर्व सैनिकों, उनके परिवारों, एनसीसी कैडेटों और आम नागरिकों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास में भाग लिया।

इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ रखी गई थी। इसी संदेश के साथ हिमालयी सीमाओं, रेगिस्तानी क्षेत्रों, तटीय इलाकों, द्वीपों और विभिन्न फील्ड क्षेत्रों में सेना के जवानों ने योग किया।

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने असम के तेजपुर में जवानों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने सैनिकों के साथ योग करते हुए स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक मजबूती और अनुशासित दिनचर्या अपनाने का संदेश दिया।

वहीं उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने नई दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में 3,500 से अधिक प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।

सेना की ओर से आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य जवानों और आम लोगों को योग के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक लाभों के प्रति जागरूक करना था। सेना ने कहा कि नियमित योग अभ्यास से तनाव कम होता है और कठिन परिस्थितियों में मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है।

भारतीय सेना ने कहा कि योग सैनिकों के शारीरिक फिटनेस स्तर को बेहतर बनाने के साथ-साथ उनकी मानसिक दृढ़ता और कार्यक्षमता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों ने स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली का संदेश मजबूत किया।

 

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img