Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Delhi Bomb Threat: दिल्ली के नजफगढ़ रोड पर DTC बस में बम की सूचना, जांच में मिली तार जैसी चीज

दिल्ली के नजफगढ़ रोड पर DTC बस में बम की सूचना, जांच में मिली तार जैसी चीज

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी में शनिवार देर रात नजफगढ़-नांगलोई रोड पर डीटीसी की क्लस्टर बस में बम होने की कॉल मिलने से हड़कंप मच गया. इसके बाद पुलिस के साथ-साथ फायर डिपार्टमेंट, बम स्क्वॉड आदि मौके पर पहुंचे और चारों तरफ से सुरक्षा घेरा बनाकर बस की जांच की. हालांकि मौके से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. दिल्ली पुलिस द्वारा जारी संदेश में कहा गया की बस में कोई संदिग्ध चीज मिलने की कॉल मिली थी. इसके बाद मौके पर पहुंचकर सुरक्षा के लिए तमाम कवायद किए गए. जानकारी के अनुसार बस में जो संदिग्ध वस्तु मिली, उसमें तार लपेटे हुए थे, जिसकी जांच की जा रही है. जिस बस में यह चीज मिली, वह रूट नंबर 961 की है, जो कि नांगलोई से नजफगढ़ रोड की तरफ जा रही थी.

डीसीपी जिम्मी चीरम ने बताया कि बरामद की गई संदिग्ध वस्तु की जांच की गई और ऐसा कुछ नहीं पाया गया है. कॉल बस के कंडक्टर द्वारा की गई थी. ये किसी तरह के मोटर के पार्ट्स हैं. हमें शनिवार 9:53 मिनट पर कॉल मिली थी. गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनो में दिल्ली के स्कूल अस्पताल सहित एयरपोर्ट और अन्य सरकारी संस्थानों में बम रखे होने की कई बार जानकारी सामने आ चुकी है लेकिन इस तरह से पहली बार किसी परिवहन सेवा में बम रखे होने की कॉल मिली.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *