Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में व्यापारी से लूट का पर्दाफाश, ई-रिक्शा चालक समेत तीन गिरफ्तारMathura : मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण के लिए शिला पूजन, 6 दिसंबर को कारसेवा की घोषणाHapur News : हापुड़ में शराब ठेकों के खिलाफ महिलाओं का धरना, अस्पताल के पास से दुकानें हटाने की मांगHapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिल

प्रधान मंत्री मोदी पर बनी भारत की पहली राजनैतिक कॉमिक बुक ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

प्रधान मंत्री मोदी पर बनी भारत की पहली राजनैतिक कॉमिक बुक ने बनाया राष्ट्रीय रेकॉर्ड
प्रधान मंत्री मोदी पर बनी भारत की पहली राजनैतिक कॉमिक बुक ने बनाया राष्ट्रीय रेकॉर्ड

प्रधान मंत्री मोदी पर बनी भारत की पहली राजनैतिक कॉमिक बुक ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

28 राज्यों, 101 कॉलेजों ने पीएम मोदी पर ग्राफिक बुक लॉन्च की और राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया

नई दिल्ली, अप्रैल 8, 2024: भारत के 28 राज्यों के 101 कॉलेजों में लॉन्च की जाने वाली शांतनु गुप्ता की किताब, “101 कारण, मैं मोदी को बोट क्यों करूँगी” ने पहली राजनीतिक कॉमिक होने का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। किताब को भाजपा नेता सुश्री अनुराधा पौडवाल और राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी की उपस्थिति में विमोचित किया गया। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड सर्टिफिकेट में लिखा है, “लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए लॉन्च की गई पहली कॉमिक बुक के लिए रिकार्ड।” इतिहास लीडरशिप अकादेमी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रकाशित ये किताब अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध है।

लॉन्च के दौरान राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कलाकृति की सराहना करते हुए इसकी तुलना मेगस्थनीज की पुस्तकों में भारत के सचित्र चित्रण से की। किताब पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी द्वारा किए गए काम सिर्फ 101 कारणों तक सीमित नहीं हैं बल्कि अनगिनत है”।

उन्होंने आगे कहा, “विकास के मामले में मोदी सरकार का पिछले 10 वर्षों का काम

इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़कें, नवीकरणीय ऊर्जा में उच्चतम रहा है और भारत की सामाजिक और वैश्विक छवि में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारी बदलाव आया है। हमारा लक्ष्य भारत को न केवल वैश्विक शक्ति बनाना है बल्कि एक विषवगुरु बनाना है जो अन्य देशों को शांति के साथ एकजुट हो कर काम करने और बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

शांतनु गुप्ता ने कहा, “भारत में आगामी लोकसभा 2024 चुनाव के लिए में 18 से 19 साल के बीच के 1.85 करोड़ लोग पहली बार के मतदाता हैं। 2014 में जब पीएम नरेंद्र मोदी ने कमान संभाली तब ये मतदाता 8 से 9 साल की उम्र के बीच थे। सोशल मीडिया, कॉमिक्स और एनिमेशन इन युवा मतदाताओं के मुख्य कॉर्टेट कन्सम्शन के स्त्रोत्र है।”

लेखक ने कहा कि यह किताब पीएम के 10 वर्षों का वर्णन करने का एक दुर्लभ प्रयोग है जिसमें 10 विभिन्न लोकप्रिय कला शैलियों, जैसे अर्थ यथार्थवादी शैली, कार्टून शैली, शैलीबद्ध शैली, मंगा शैली, जल रंग शैली, यथार्थवादी कला शैली, ब्लैक एंड व्हाइट शैली, पारंपरिक भारतीय कॉमिक बुक शैली, डिज़्नी शैली और सेपिया/म्यूटेड शैली का उपयोग एक ग्राफिक नॉवेल में किया गया है। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में अपने शोध के दौरान, उन्होंने ‘राजनीतिक टिप्पणी के लिए ग्राफिक उपन्यास के उपयोग का अध्ययन किया और समझा कि कैसे राजनीतिक ग्राफिक नॉवेल राजनीतिक विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बन सकते हैं। उन्होंने कहा यह

किताब एक मतदाता का दृष्टिकोण से लिखी गई है।

गुप्ता ने अपनी ज्यादातर कहानियां मोदी के डिस्पेंस की सामाजिक कल्याण योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे बातचीत के बाद जुटाई हैं। यह पुस्तक एक मोदी आलोचक और स्वयं लेखक के बीच की बातचीत है। पुस्तक में, मोदी आलोचक 2024 में मोदी को वोट देने एक मजबूत कारण की तलाश में है। पुस्तक में लेखक रचनात्मक रूप से मोदी सरकार की विभिन्न नीतियों से आए हुए सकारात्मक बदलावों को दर्शाते हैं।

गुप्ता का मानना है कि किसी भी मतदाता का मतदान व्यवहार दो चरों का कार्य है (क) मौजूदा सरकार के दौरान ‘जीवनयापन में आसानी’ में सुधार और (ख) जाति, धर्म, लिंग, आयु, क्षेत्र और भाषा के आधार पर मतदाता की पहचान। जब कोई सरकार सक्षमता से और प्रभावशाली तरीके से पहले पहलू पर काम करती है तो दूसरा पहलू धुंधला पड़ जाता है और देश तरक्की की ओर रास्तार पकड़ने लगता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *