Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने कश्मीरी सेब उत्पादकों के लिए रैपिड कार्गो ट्रेन सेवा शुरू की

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने कश्मीरी सेब उत्पादकों के लिए रैपिड कार्गो ट्रेन सेवा शुरू की

रिपोर्ट: रवि डालमिया

भारतीय रेलवे ने कश्मीर घाटी के छोटे किसानों और फल उत्पादकों की मदद के लिए संयुक्त पार्सल उत्पाद रैपिड कार्गो ट्रेन सेवा (JPP-RCS) का शुभारंभ किया है। यह सेवा बडगाम से आदर्श नगर दिल्ली के बीच प्रतिदिन संचालित होगी, जिससे कश्मीरी सेब और अन्य कृषि उत्पाद समय पर बाजार तक पहुंच सकेंगे। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से न केवल सेब उत्पादकों को फायदा होगा बल्कि घाटी की पूरी कृषि अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।
नॉर्दर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने जानकारी दी कि आदर्श नगर से ट्रेन सेवा 13 सितंबर 2025 को शुरू होगी, जबकि बडगाम से 15 सितंबर 2025 को संचालन प्रारंभ होगा। आदर्श नगर से यह ट्रेन सुबह 12:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:45 बजे बडगाम पहुंचेगी। वहीं बडगाम से ट्रेन सुबह 6:15 बजे निकलेगी और अगले दिन सुबह 5:30 बजे दिल्ली के आदर्श नगर पहुंच जाएगी। इस व्यवस्था से यह सुनिश्चित होगा कि फल और सब्जियां ताजगी के साथ सुबह जल्दी ही दिल्ली के बाजारों तक पहुंच जाएं।

भारतीय रेलवे ने इससे पहले भी 9 अगस्त 2025 को पंजाब से कश्मीर के अनंतनाग तक सीमेंट की पहली मालगाड़ी रवाना की थी। अब नई रैपिड कार्गो ट्रेन सेवा शुरू होने से कश्मीर घाटी के उद्योगों और किसानों को विश्वसनीय, किफायती और समय पर परिवहन का साधन उपलब्ध होगा। इससे न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी बल्कि उपभोक्ताओं को भी ताजा उत्पाद समय पर मिल पाएंगे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें