उत्तर प्रदेश : हापुड़ में ई-रिक्शा चालक और होमगार्ड के बीच मारपीट का वीडियो वायरल

Hapur News : हापुड़ में मंगलवार को एक ई-रिक्शा चालक और होमगार्ड के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ तिराहे पर हुई, जहां दोनों के बीच पहले बहस हुई और फिर हाथापाई में बदल गई।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए तैनात होमगार्ड ने ई-रिक्शा चालक से मेरठ तिराहे पर खड़े अपने रिक्शे को हटाने के लिए कहा था। आरोप है कि इस बात पर चालक भड़क गया और उसने होमगार्ड के साथ अभद्रता शुरू कर दी। देखते ही देखते यह बहस धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई।

मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस अब वायरल वीडियो की जांच कर रही है और मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img