Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में लूटेरों से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश हुए लंगड़े

Hapur News : लिफ्ट देकर व्यक्ति से 20 हजार रुपये लूट करने वाले कार सवार तीन लूटेरों की मंगलवार की रात नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव सरावा व जोगीपुरा के जंगल में पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो लूटेरों घायल हो गए। पुलिस ने दो घायल समेत तीन लूटेरों को गिरफ्तार कर घायल लूटेरों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे हुए 20 हजार रुपये, अवैध असलाह व घटना में प्रयुक्त फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद की है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की रात को 112 कंट्रोल रुम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति से कार सवार तीन लोगों ने लिफ्ट देकर तमंचे के बल पर 20 हजार रुपये लूट लिए हैं और व्यक्ति को मोदीनगर रोड पर फेंककर फरार हो गए हैं।

सूचना पर नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस बल के साथ सरावा अड्डे पर बेरियर लगाकर चेकिंग कर रहे थे। पुलिस को देख कार सवार लूटेरों ने अपनी कार को गांव सरावा के तरफ मोड दिया। पुलिस टीम के पीछे करने पर लूटेरों ने पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट व अन्य पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।

गांव सरावा व जोगीपुरा के जंगल में जवाबी कार्रवाई में दो लूटेरों को पुलिस की गोली लग गई। इसके बाद पुलिस टीम ने दो घायल समेत तीन लूटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने घायल लूटेरों को अस्पताल में भर्ती कराया है। लूटेरों की पहचान आसिफ उर्फ कल्लू निवासी मियां वाली चौपाल थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर, आसिफ निवासी मोहल्ला उस्मानगढ़ी निकट मदीना कस्बा डासना थाना वेव सिटी जिला गाजियाबाद व फारुख निवासी मोहल्ला मुर्गी फार्म डासना जिला गाजियाबाद के रुप में हुई है। मुठभेड़ में आसिफ उर्फ कल्लू व आसिफ घायल हुए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें