Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Crime: नोएडा में विदेशी नागरिकों के साथ ठगी करने वाले एक कॉल सेंटर से 15 गिरफ्तार

नोएडा में विदेशी नागरिकों के साथ ठगी करने वाले एक कॉल सेंटर से 15 गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में विदेशी नागरिकों के साथ ठगी करने वाले एक कॉल सेंटर से 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग ऐप्पल प्रोडेक्ट आर्डर के कैंसिल होने पर रिफंड प्रोसेस के लिए टेक सपोर्ट के लिए फर्जी हेल्पलाइन नंबर जारी करते है। जो भी विदेशी इनको कॉल करता है उसके सिस्टम को एनी डेस्क पर हैक करके उसकी जानकारी लेते है। और रिफंड के नाम पर हजारों डॉलर गिफ्ट कूपन और क्रिप्टो करेंसी में मंगवाते थे। ये कॉल सेंटर सेक्टर-100 में चल रहा था।इसके लिए ये लोग वीओआईपी कॉल, टीएफएन व सोफ्टफोन के माध्यम से विदेशी नागरिकों के साथ ऑनलाइन धोखाधडी करते थे। इन्ही के जरिए ये विदेशी कॉल को अपने सर्वर पर लेते थे।

इनके पास से 18 लैपटॉप, 4 इंटरनेट राउटर, 3 चार पहिया वाहन, 2 दो पहिया वाहन, 14 हेडफोन, 24 मोबाइल फोन, 98 हजार रुपए नकद बरामद किया है। डीसीपी ने बताया कि ये लोग डार्क वेब के जरिए डेटा लेता है। इसके बाद विदेशी नागरिकों के कम्प्यूटर पर फर्जी लिंक व ईमेल ब्लास्टिंग के ई मेल भेजते है। इस मेल या लिंक में एमेजॉन व पे-पाल कंपनी की तरफ से एप्पल प्रोडक्ट के ऑर्डर कैंसिल होने पर रिफंड प्रोसेस करने के लिए टेक सपोर्ट देने की बात कही जाती है। साथ ही एक फर्जी हेल्प लाइन नंबर भी प्रदर्शित कर देते है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *