उत्तर प्रदेश : हापुड़ में हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली का टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी, ईंटो के नीचे दबकर एक युवक कि मौत

Hapur News : (शाहरुख़ खान) थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एनएच-9 स्थित JMS स्कूल के पास एक बड़ा हादसा हो गया। जहां ईंट से लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली का टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान ट्रॉली पर बैठे एक युवक की ईंट के नीचे दबकर मौत हो गई, जबकि चालक समेत तीन युवकों ने कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रैक्टर ट्रॉली सवार युवक बिना पोस्टमार्टम के ही मृतक के शव को लेकर अपने गांव लौट गए।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला संभल के गांव मुबारकपुर के रहने वाला 25 वर्षीय मेजुद्दीन अपने तीन साथियों के साथ रविवार की देर रात ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर नोएडा जा रहा था। जैसे ही वह एनएच-9 स्थित JMS स्कूल के पहुंचे तो ट्रैक्टर का अगला एक टायर अचानक फट गया, इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसी बीच मेजुद्दीन की ईंटों के बीच दबकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर चालक समेत तीन युवकों ने किसी तरह ट्रैक्टर ट्रॉली से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

क्या बोली पुलिस
थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष पुंडीर ने बताया कि इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार युवकों ने मेजुद्दीन का पोस्टमार्टम कराने के लिए मना कर दिया, इस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को उनके सुपुर्द कर दिया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img