Illegal Bangladeshi Arrested: पूर्वी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 12 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में

Illegal Bangladeshi Arrested: पूर्वी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 12 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से देश में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी कार्रवाई की है। पूर्वी जिले के आनंद विहार इलाके से पुलिस ने 12 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है, जिनमें 6 नाबालिग भी शामिल हैं। सभी लोग बिना किसी वैध दस्तावेज के भारत में रह रहे थे और नदी के रास्ते बांग्लादेश की सीमा पार कर अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुए थे। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त (DCP) अभिषेक धानिया के अनुसार, यह कार्रवाई विशेष स्टाफ द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई। ऑपरेशन की अगुवाई इंस्पेक्टर जितेंद्र मलिक ने की, जबकि पूरी कार्रवाई एसीपी ऑपरेशंस पवन कुमार की निगरानी में अंजाम दी गई। पुलिस ने डिजिटल सर्विलांस और मानवीय सूचना तंत्र के जरिए लोकेशन का पता लगाया और फिर आनंद विहार क्षेत्र में छापेमारी कर सभी को पकड़ा।

हिरासत में लिए गए नागरिकों की पहचान बांग्लादेश के जिला कुरिग्राम, थाना फुलबाड़ी, गांव कालिरहाट से संबंधित लोगों के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इनमें पुरुष, महिलाएं और छोटे बच्चे शामिल हैं। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनमें बांग्लादेशी नागरिकता से जुड़े डिजिटल दस्तावेज और तस्वीरें मिलीं हैं। इससे उनकी नागरिकता और अवैध प्रवास की पुष्टि हुई है। DCP धानिया ने बताया कि नाबालिगों के मामले में बाल कल्याण प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। वहीं सभी बालिगों के खिलाफ एफआरआरओ (विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय), दिल्ली के माध्यम से डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संबंधित विभागों को इसकी सूचना दे दी गई है और आवश्यक कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार यह अभियान नवंबर 2024 से विशेष रूप से पूर्वी जिले में चलाया जा रहा है। अब तक इस विशेष मुहिम के तहत कुल 37 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा जा चुका है, जिन्हें कानून के अनुसार वापस भेजा गया है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

 

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img