Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश : चाइनीज मांझा बना जानलेवा, हापुड़ में बाइक सवार युवक की गर्दन कटी

Hapur News : जिले में चाइनीज मांझे की धार ने एक युवक की गर्दन काट दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गुरुवार देर शाम हुआ, जब नदीम नामक युवक बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग-9 स्थित छिजारसी टोल प्लाजा से पहले पहुंचा, अचानक सड़क पर लटक रहे चाइनीज मांझे की धार उसकी गर्दन से टकरा गई।

स्थानीय लोगों ने बचाई जान

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत नदीम को उठाया और आनन-फानन में निजी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी गर्दन पर चार टांके लगाए और प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। शुक्रवार सुबह हालत स्थिर होने पर चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया।

लोगों में बढ़ा रोष

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों में रोष है। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय बंसल ‘अकेला’ ने कहा कि पहले पतंगबाजी एक सुरक्षित शौक था, लेकिन चाइनीज मांझा इसे जानलेवा बना रहा है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से मांग की कि चाइनीज मांझा बेचने वालों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और उन पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई हो।

एसडीएम का बयान

धौलाना उपजिलाधिकारी रेनू सिंह ने कहा कि चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है। पुलिस और प्रशासनिक टीमें लगातार बाजारों की निगरानी कर रही हैं। अगर कहीं भी इसकी बिक्री या भंडारण पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चाइनीज मांझा क्यों है खतरनाक?

चाइनीज मांझा साधारण सूती मांझे की तरह नहीं होता। इसे अक्सर नायलॉन, प्लास्टिक या धातु मिश्रित धागे से बनाया जाता है, जिसकी धार बेहद तेज होती है। यह न केवल पतंग उड़ाने वालों के लिए, बल्कि राह चलते लोगों, बाइक सवारों, पक्षियों और जानवरों के लिए भी घातक साबित होता है।

प्रशासन का अलर्ट

एसडीएम ने लोगों से अपील की कि वे चाइनीज मांझे का न तो इस्तेमाल करें और न ही इसकी खरीद-फरोख्त करें। साथ ही अगर कहीं भी इसकी बिक्री हो रही हो तो तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें