Himachal Pradesh: हमीरपुर में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की जनसमस्याओं की समीक्षा, कई घोषणाएं कीं

 Himachal Pradesh: हमीरपुर में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की जनसमस्याओं की समीक्षा, कई घोषणाएं कीं

शिमला,  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर जिले के नादौन विधानसभा क्षेत्र के मंझेली और कड़साई में जनसमस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने मंझेली में पटवार वृत्त और स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने की घोषणा की और महिला मंडलों को 1-1 लाख रुपये तथा 100-100 कुर्सियां देने की घोषणा की। मंझेली पंचायत की सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं और मंझेली-भंूपल सड़कों की डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने कांगू स्कूल को सीबीएसई से संबद्ध करने की भी घोषणा की। उन्होंने प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े सुधारात्मक कदम उठाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की देन है और वर्तमान सरकार ने इसे आधुनिक तकनीक और अतिरिक्त 400 करोड़ रुपये की धनराशि से विकसित किया है।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमीरपुर की उपेक्षा की और क्षेत्र से दो भाजपा विधायक होने के बावजूद मंत्रिमंडल में किसी को शामिल नहीं किया गया। उन्होंने नादौन में खेल पर्यटन को प्रोत्साहित करने की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए 120 करोड़ रुपये की लागत से राज्य के पहले इंडोर स्टेडियम का निर्माण, 59 करोड़ रुपये के राफ्टिंग कॉम्पलेक्स और 79 करोड़ रुपये के वेलनेस सेंटर और वाटर पार्क के निर्माण की जानकारी दी।

उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कड़साई की आधारशिला रखी, जिसकी लागत 2.04 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पदक विजेता अर्नब सैनी, उनके कोच और राज्य स्तरीय पदक विजेता एथलीटों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए दुग्ध उत्पादन, कच्ची हल्दी, गेहूं, मक्का और जौ पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था, और मनरेगा में दैनिक मजदूरी 80 रुपये बढ़ाने की घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करने का वादा पूरा किया है।

इस अवसर पर विधायक कैप्टन रंजीत सिंह, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, मंजीत सिंह डोगरा, बैंक और निगम के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास और जनता की भलाई के लिए निरंतर प्रयास करने का आश्वासन दिया।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img