Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Heater Distribution: दिल्ली सरकार ने कृष्णा नगर में हीटर वितरण कर सुरक्षा गार्डों को राहत दी

Heater Distribution: दिल्ली सरकार ने कृष्णा नगर में हीटर वितरण कर सुरक्षा गार्डों को राहत दी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली में कड़ाके की सर्दी ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। ऐसी परिस्थितियों में दिल्ली सरकार जनता एवं सार्वजनिक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को राहत देने के लिए विभिन्न कदम उठा रही है। इसी क्रम में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात गार्डों को ठंड से बचाने के लिए, पर्यावरण सुरक्षा के लिए हीटर वितरित किए जा रहे हैं। यह कदम न केवल मानवता की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सर्दी में गार्ड अलाव नहीं जलाकर हीटर जलाएं और पर्यावरण को भी सुरक्षित रखें, साथ ही सेवाओं की सुचारू व्यवस्था को बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध हो रहा है।

कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र में आज इसकी पहल और भी व्यापक रूप से देखने को मिली, जब स्थानीय विधायक डॉ. अनिल गोयल ने व्यक्तिगत रूप से क्षेत्र के कई स्थानों से आए गार्डों को हीटर बांटे। सर्दी बढ़ने के साथ-साथ रात के समय सुरक्षा में लगे गार्डों के लिए ठिठुरन एक बड़ी चुनौती बन जाती है। दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में डॉ. अनिल गोयल ने इस समस्या को संवेदनशीलता से समझते हुए इस वितरण अभियान को आगे बढ़ाया। हीटर वितरण के दौरान उन्होंने कहा कि सुरक्षा में तैनात कर्मी पूरे समुदाय की सुरक्षा का दायित्व निभाते हैं, इसलिए उनका स्वास्थ्य और सुविधा सरकार व समाज दोनों की प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान कई गार्डों ने इस पहल के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि इससे उनके कार्य करने में बड़ी राहत मिलेगी।

हीटर वितरण अभियान न केवल राहत का साधन है, बल्कि यह जनता, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच आपसी सहयोग और विश्वास का प्रतीक भी है। डॉ. अनिल गोयल की यह पहल क्षेत्र में सराहना का विषय बनी हुई है, जिससे न केवल जरूरतमंदों की सहायता हुई है बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें