Delhi Crime: हरियाणा की लेडी डॉन गीतिका गिरफ्तार, दिल्ली में गैंग के जरिए कराती थी वसूली

Delhi Crime: हरियाणा की लेडी डॉन गीतिका गिरफ्तार, दिल्ली में गैंग के जरिए कराती थी वसूली

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड और बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रंगदारी मांगने के मामले में हरियाणा की कुख्यात लेडी डॉन गीतिका उर्फ गीतू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वह तिहाड़ जेल में बंद अपने गैंगस्टर पति सचिन उर्फ भांजा के निर्देश पर दिल्ली के बिजनेसमैन और प्रॉपर्टी डीलरों से जबरन वसूली करवाती थी। इस गिरोह के अन्य सदस्यों विकास उर्फ विक्की, रोहित उर्फ रॉकी और एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया गया है।

डीसीपी द्वारका अंकित सिंह ने बताया कि बाबा हरिदास नगर थाना में दर्ज रंगदारी के एक मामले में पुलिस ने जांच शुरू की थी। पुलिस को पता चला कि झरोदा कला इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर को धमकाकर रंगदारी मांगी गई थी। जांच में सामने आया कि यह सब सचिन उर्फ भांजा की पत्नी गीतिका के इशारों पर हो रहा था। इसके बाद पुलिस टीम ने हरियाणा के झज्जर जिले के दुल्हेड़ा गांव में छापेमारी कर गीतिका को हिरासत में लिया और उसके गैंग के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गैंगस्टर सचिन उर्फ भांजा फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है और वहीं से अपनी पत्नी गीतिका को वसूली के निर्देश दे रहा था। इस गिरोह के सदस्य पहले कांफ्रेंस कॉल या व्हाट्सएप कॉल के जरिए टारगेट को धमकी देते थे और फिर रंगदारी वसूलने के लिए मौके पर पहुंचते थे। गिरफ्तार आरोपी विकास उर्फ विक्की पहले से ही रोहतक और सोनीपत में तीन हत्याओं के मामलों में शामिल रहा है, जबकि रोहित उर्फ रॉकी भी दो हत्याओं के मामलों में संलिप्त है। नाबालिग आरोपी की भी आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है।

पुलिस जांच में पता चला कि 3 मार्च को गीतिका अपने साथियों के साथ तिहाड़ जेल पहुंची थी, जहां उसने अपने पति सचिन उर्फ भांजा से मुलाकात की। सचिन ने जेल से निर्देश दिए कि झरोदा और आसपास के प्रॉपर्टी डीलर रंगदारी नहीं दे रहे हैं, इसलिए उन पर दबाव बनाया जाए। इसके बाद आरोपियों ने एक कार का इंतजाम किया और 10 मार्च को झरोदा गांव के एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस जाकर उसे धमकी दी।

गीतिका की शादी 2023 में सचिन उर्फ भांजा से हुई थी। उस समय सचिन को कस्टडी पैरोल मिली थी। शादी के बाद भी गीतिका गैंग के लिए सक्रिय रही और जेल से बाहर आते ही फिर से अपराध में लिप्त हो गई। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और इस पूरे नेटवर्क की विस्तृत जांच कर रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img