Delhi Crime: खजूरी खास में खुले नाले में गिरने से 3 साल के मासूम की मौत, परिजनों में आक्रोश

Delhi Crime: खजूरी खास में खुले नाले में गिरने से 3 साल के मासूम की मौत, परिजनों में आक्रोश

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में 3 साल के मासूम बच्चे विश्वजीत की खुले नाले में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। खजूरी खास थाना पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी उत्तर पूर्वी दिल्ली आशीष मिश्रा के अनुसार, पुलिस को दोपहर 1:39 बजे सूचना मिली कि खजूरी खास की गली नंबर 22 में एक बच्चा खुले नाले में गिर गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को बाहर निकालकर जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक बच्चे के पिता रामविलास ने बताया कि उनका बेटा नाले के किनारे लकड़ी की गाड़ी चला रहा था, तभी वह नाले में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले में गंदगी भरी हुई थी, जिससे बच्चा गिरने के बाद दिखाई नहीं दिया। इलाके के लोगों ने आरोप लगाया कि नाले की सफाई नहीं की जाती और इसे ढकने की कोई व्यवस्था नहीं है। गहरा नाला होने के बावजूद बाउंड्री तक नहीं बनाई गई है। नाले का पानी अक्सर गली में आ जाता है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों से बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे इलाके में गंदगी और बदबू बनी रहती है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस नाले को ढका जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। पुलिस ने इस मामले में लापरवाही से हुई मौत का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img