MCD Ward Meeting: शाहदरा साउथ जोन वार्ड कमेटी बैठक में विकास कार्यों को लेकर गरमाया माहौल

MCD Ward Meeting: शाहदरा साउथ जोन वार्ड कमेटी बैठक में विकास कार्यों को लेकर गरमाया माहौल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली नगर निगम के शाहदरा साउथ जोन की वार्ड कमेटी की बैठक डिप्टी चेयरमैन संजीव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पक्ष और विपक्ष के पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को रखा और निगम अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। इस दौरान जोन आयुक्त अंशुल शिरोही समेत अन्य निगम अधिकारी और पार्षद उपस्थित रहे।

बैठक में पार्षदों ने आरोप लगाया कि निगम अधिकारी विकास कार्यों में लापरवाही बरत रहे हैं और जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। इस पर डिप्टी चेयरमैन संजीव सिंह ने पार्षदों की बात को सही ठहराते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे पार्षदों के साथ मिलकर इलाके की समस्याओं का जल्द समाधान करें।

संजीव सिंह ने अधिकारियों को अगले शुक्रवार तक सभी वार्डों में पार्षदों के साथ मिलकर लंबित समस्याओं का निपटारा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारी पार्षदों के सहयोग से कार्य नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान पार्षदों और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली, लेकिन अंत में विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने पर सहमति बनी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img