Haryana: हरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान : मुख्यमंत्री

Haryana: हरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने भिवानी में चौ. बंसी लाल सिविल एरोड्रम पर 31 करोड़ रुपये की लागत से तैयार आधुनिक विमानन सुविधाओं का किया उद्घाटन

रिपोर्ट :कोमल रमोला

चंडीगढ़ , 17 जून- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को भिवानी स्थित चौ. बंसी लाल सिविल एरोड्रम पर लगभग 31 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक हैंगर, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) भवन, सुरक्षा चौकी तथा कैंटीन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सांसद श्री धर्मबीर सिंह, भिवानी के विधायक श्री घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा के विधायक श्री कपूर सिंह वाल्मीकि सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरों, खिलाड़ियों और संतों की धरती और ‘छोटी काशी’ के नाम से प्रसिद्ध भिवानी आज विकास के एक नए अध्याय की साक्षी बनी है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल भवनों का उद्घाटन नहीं, बल्कि हरियाणा में आधुनिक विमानन अवसंरचना के विस्तार और क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नागरिक उड्डयन क्षेत्र ने अभूतपूर्व प्रगति की है। ‘उड़ान’ योजना ने छोटे शहरों को हवाई सेवाओं से जोड़कर आम नागरिक के लिए हवाई यात्रा को सुलभ बनाया है। हरियाणा सरकार भी इसी सोच के अनुरूप प्रदेश में हवाई संपर्क को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हरियाणा को उत्तर भारत के प्रमुख विमानन केंद्र के रूप में विकसित करना है। इसी कड़ी में हिसार एयरपोर्ट का तेजी से विकास किया जा रहा है और वहां से दिल्ली, अयोध्या, चंडीगढ़ व जयपुर के लिए उड़ान सेवाएं शुरू की जा चुकी हैं। जल्द ही हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें आरंभ की जाएंगी, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी तथा व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भिवानी में चौ. बंसी लाल सिविल एरोड्रम पर विकसित की गई नई सुविधाएं विमानों के सुरक्षित संचालन, प्रशिक्षण गतिविधियों तथा विमानन सेवाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इससे युवाओं के लिए एविएशन सेक्टर में रोजगार और प्रशिक्षण के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।

 

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में निवेश आकर्षित करने, उद्योगों को प्रोत्साहित करने तथा आधुनिक आधारभूत ढांचे के निर्माण पर विशेष ध्यान दे रही है। मजबूत हवाई संपर्क किसी भी क्षेत्र के आर्थिक विकास का आधार होता है और भिवानी हवाई अड्डे का सुदृढ़ीकरण पश्चिमी हरियाणा के विकास को नई गति प्रदान करेगा।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार नागरिक उड्डयन, सड़क, रेल और डिजिटल कनेक्टिविटी को एकीकृत रूप से विकसित कर रही है ताकि हरियाणा देश के सबसे तेज गति से विकसित होने वाले राज्यों में अपनी अग्रणी भूमिका बनाए रखे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भिवानी के सिविल एरोड्रम की ये नई सुविधाएं क्षेत्रीय विकास, निवेश, पर्यटन और रोजगार सृजन में मील का पत्थर साबित होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में पायलटों और डॉक्टरों की कमी है जिन्हें पूरा करने के लिए सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है। सरकार द्वारा हरियाणा के 17 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनाव से पहले हमने 217 संकल्प लिए थे जिनमें से 63 संकल्प डेढ़ साल के कार्यकाल में पूरे किए जा चुके हैं। हरियाणा में किसानों की सभी फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही हैं। इसी प्रकार हरियाणा में किडनी मरीजों के लिए डायलिसिस की सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके तहत 2 लाख मरीजों को लाभ हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा की 1.80 लाख रुपये सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसके तहत अब तक 15 लाख घरों को सिलेंडर उपलब्ध करवाए गए हैं जिन पर सरकार द्वारा 300 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसी प्रकार हरियाणा में एक लाख रुपये सालाना आमदनी वाले परिवारों की महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपए देने का वादा सरकार ने किया था जिसके लिए पिछले बजट में 5000 करोड रुपए का प्रावधान किया गया था। इस वर्ष इस योजना का दायरा बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये तक सालाना आमदनी के परिवारों की बहन-बेटियों को भी इस योजना का लाभ के लिए बजट में 6500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

इस अवसर पर नागरिक उड्डयन विभाग के महानिदेशक श्री अंशज सिंह, अतिरिक्त निदेशक कैप्टन मनीष लोहान तथा महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती मीना परमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

ट्रेनी पायलटों को किया सम्मानित:

भिवानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 200 घंटों की उड़ान पूरी करने वाले ट्रेनी पायलटों को बैज लगाकर सम्मानित किया और ट्रेनिंग पूरी करने पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस एरोड्रम से 120 ट्रेनी पायलटों ने प्रशिक्षण पूरा किया है।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने तथा प्रदेश में नागरिक उड्डयन क्षेत्र के विस्तार के लिए निरंतर कार्य करने के निर्देश दिए।

आधुनिक दो-सीटर जायरोकॉप्टर का भी प्रदर्शन किया

इस अवसर पर आधुनिक और लग्जरी श्रेणी के दो-सीटर जायरोकॉप्टर का भी प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने स्वयं इस जायरोकॉप्टर में बैठकर देखा और इसकी तकनीक व सुविधाओं की जानकारी ली। यह जायरोकॉप्टर व्यक्तिगत हवाई यात्रा, एरियल टूरिज्म, निगरानी एवं सर्वेक्षण, फोटोग्राफी और वीडियो शूट तथा पायलट प्रशिक्षण जैसे कार्यों में काफी उपयोगी है।

Hot this week

Ranji Trophy Record: चिन्मय सुतार ने 400 रन बनाकर रचा इतिहास, 78 साल बाद रणजी ट्रॉफी में दोहराया गया बड़ा कारनामा

रणजी ट्रॉफी में चिन्मय सुतार की 400 रन की पारी चर्चा का विषय बन गई है। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रदर्शन ने एक ऐसा दुर्लभ रिकॉर्ड दोहराया है जिसका संदर्भ 78 साल पहले के रणजी इतिहास से जुड़ा है। लंबी पारी के दौरान बल्लेबाज की एकाग्रता और निरंतरता इस उपलब्धि का महत्वपूर्ण पहलू रही। रिकॉर्ड के ऐतिह

Imran Masood on BJP: यूपी चुनाव 2027 से पहले इमरान मसूद का बड़ा दावा, बोले- भाजपा के दफ्तर में टिकट बंटते ही चलेंगे जूते

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की राजनीतिक तैयारियों के बीच कांग्रेस नेता इमरान मसूद के बयान ने चर्चा पैदा की है। भाजपा में टिकट वितरण को लेकर उन्होंने तीखी टिप्पणी की और पार्टी के भीतर संभावित असंतोष का दावा किया। यह उनका राजनीतिक आकलन है; इसे किसी भविष्य की घटना की पुष्टि के रूप में नहीं देखा जा

Topics

Ranji Trophy Record: चिन्मय सुतार ने 400 रन बनाकर रचा इतिहास, 78 साल बाद रणजी ट्रॉफी में दोहराया गया बड़ा कारनामा

रणजी ट्रॉफी में चिन्मय सुतार की 400 रन की पारी चर्चा का विषय बन गई है। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रदर्शन ने एक ऐसा दुर्लभ रिकॉर्ड दोहराया है जिसका संदर्भ 78 साल पहले के रणजी इतिहास से जुड़ा है। लंबी पारी के दौरान बल्लेबाज की एकाग्रता और निरंतरता इस उपलब्धि का महत्वपूर्ण पहलू रही। रिकॉर्ड के ऐतिह

Imran Masood on BJP: यूपी चुनाव 2027 से पहले इमरान मसूद का बड़ा दावा, बोले- भाजपा के दफ्तर में टिकट बंटते ही चलेंगे जूते

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की राजनीतिक तैयारियों के बीच कांग्रेस नेता इमरान मसूद के बयान ने चर्चा पैदा की है। भाजपा में टिकट वितरण को लेकर उन्होंने तीखी टिप्पणी की और पार्टी के भीतर संभावित असंतोष का दावा किया। यह उनका राजनीतिक आकलन है; इसे किसी भविष्य की घटना की पुष्टि के रूप में नहीं देखा जा

Kovalam Spa Case: केरल में नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोप में दो स्पा संचालक गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड से छिपाई गई उम्र

केरल के कोवलम में नाबालिग लड़की के कथित यौन शोषण से जुड़े मामले में पुलिस ने दो स्पा संचालकों को गिरफ्तार किया है। जांच में लड़की की उम्र छिपाने के लिए कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड के इस्तेमाल का आरोप सामने आया है। पुलिस आरोपों से संबंधित दस्तावेजों, संचालकों की भूमिका और अन्य साक्ष्यों की जांच कर र

CJP Leaders Custody: सौरव दास और आशुतोष रांका को अदालत से झटका, दो दिन और तिहाड़ जेल में रहेंगे

सीजेपी से जुड़े सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत के मामले में अदालत से फिलहाल राहत नहीं मिली है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दोनों को दो दिन और तिहाड़ जेल में रहना होगा। प्रकरण से जुड़े कानूनी तर्क, हिरासत की अवधि और आगे की सुनवाई की स्थिति न्यायिक प्रक्रिया के अधीन है।

Saharanpur Road Accident: आगरा से मसूरी घूमने निकले पांच दोस्तों की थार कार का भीषण हादसा, तीन की मौत और दो गंभीर घायल

आगरा से मसूरी की ओर घूमने जा रहे पांच दोस्तों की थार कार सहारनपुर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में तीन युवकों की मौत हुई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवारों में शोक का माहौल है। दुर्घटना कैसे हुई और इसके लिए किन परिस्थितियों ने भूमि
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img