Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Haryana Governor Asim Kumar: हरियाणा के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, राज्य के विकास और भविष्य की शिक्षा पहलों पर हुई चर्चा

Haryana Governor Asim Kumar: हरियाणा के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, राज्य के विकास और भविष्य की शिक्षा पहलों पर हुई चर्चा

रिपोर्ट: कोमल रमोला

चंडीगढ़, 2 मई — हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान हरियाणा की प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष और राज्यपाल के निजी सचिव श्री शंख चटर्जी भी उपस्थित रहे।

राज्यपाल ने हरियाणा के समग्र विकास के लिए प्रधानमंत्री के निरंतर समर्थन, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य की प्रगति, चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं और अन्य प्रमुख विकास कार्यों से अवगत कराया। राज्यपाल ने भविष्य उन्मुख विश्वविद्यालय शिक्षा प्रणाली की अवधारणा पर भी चर्चा की जिसमें आर्टिफिशल इंटेलीजेंस और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे उभरते क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

इस अवसर पर श्री शंख चटर्जी ने राज्यपाल और प्रथम महिला के साथ प्रधानमंत्री को अपनी दो लिखित पुस्तकें भेंट कीं। ये पुस्तकें “अद्वैत वेदांत: एक अनोखा दर्शन” और “सामाजिक दृष्टिकोण में धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र” जिनका हाल ही में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष द्वारा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंदर सिंह कल्याण की उपस्थिति में विमोचन किया गया था

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें