करोल बाग टैंक रोड मार्केट के व्यापारी बदबू में काम करने को मजबूर, सरकार नही ले रही सुध

करोल बाग टैंक रोड मार्केट के व्यापारी बदबू में काम करने को मजबूर, सरकार नही ले रही सुध

अपने खर्चे से साफ सफाई करने के लिए व्यापार मंडल मजबूर,

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

राजधानी दिल्ली के करोल बाग स्थित टैंक रोड मार्केट में व्यापारियों ने मिलकर खुद उठा रखा है सफाई का जिम्मा, खुद अपने खर्चे से करवाते हैं साफ सफाई का काम सरकार और प्रशासन से नहीं मिल रही है किसी तरह की कोई मदद, ज्यादा गंदगी और बदबू के कारण मजबूर व्यापार मंडल के लोगों ने खुद उठाई सफाई की जिम्मेदारी, इसी मुद्दे पर टॉप स्टोरी संवाददाता हेमंत कुमार ने संगठन के प्रधान सतवंत सिंह से की खास बातचीत।

सतवंत सिंह ने कहा टैंक रोड एशिया की दूसरी सबसे बड़ी मार्केट है जिसमें लगभग 5000 से ज्यादा दुकानें हैं यहां पर समस्याएं तो बहुत है लेकिन उन समस्याओं का निवारण हम व्यापारी लोग मिलकर इसका समाधान करते हैं क्योंकि हमें सरकार और प्रशासन से किसी तरह की कोई सहायता उपलब्ध नहीं करवाई जाती जबकि हम सरकार को जीएसटी और टैक्स भी देते हैं।

सतवंत सिंह ने कहा की यहां पर पूरी मार्केट में केवल 3 शौचालय हैं वह भी बहुत बदबूदार है उनमें से बहुत बदबू आती है लेकिन फिर भी हम संगठन के सभी साथी मिलकर अपने खर्चे से शौचालय की साफ सफाई करवाते हैं और हमने यहां पर नए शौचालय भी बनवाए हैं क्योंकि यहां पर रोज की हजारों लोगों की आवाजाही होती है जिसमें से महिलाएं भी शामिल हैं और हम सभी ने मिलकर महिलाओं के लिए अलग से शौचालय भी बनवाया है।

सतवंत सिंह ने कहा टैंक रोड मार्केट में बहुत से लोग ऐसे भी घूमते हैं जो की कालाबाजारी चेन झपट मेरी लूटपाट भी करते हैं जिसकी सूचना हमने पुलिस को दी मगर थाना पुलिस यह कहकर पल्ला झाड़ लेती है कि हमारे पास स्टाफ की कमी है हमने इसकी शिकायत और भी कई जगह की है लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं निकल पाया है हम व्यापारी लोग आखिर जाए तो कहां जाए।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img