Hapur News : हापुड़ के धनौरा गांव में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Hapur News : हापुड़ में थाना देहात क्षेत्र के गांव धनौरा में बृहस्पतिवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। गांव निवासी 38 वर्षीय आशीष त्यागी की आग से झुलसने के कारण मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, आशीष पिछले करीब दस वर्षों से बीमार चल रहे थे और मानसिक तनाव में थे। सुबह करीब साढ़े सात बजे घर में चीख पुकार सुनकर परिजन पहुंचे तो देखा कि वह आग से घिरे हुए थे। परिजनों और ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उनकी स्थिति गंभीर हो चुकी थी और मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची थाना देहात पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार किया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद दोपहर में गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डिप्रेशन के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया अपनाई गई है।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img