Hapur News : हापुड़ में बुजुर्ग की मौत के बाद निजी अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया

Hapur News : हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी अस्पताल में बुजुर्ग की मौत के बाद हंगामा हो गया। घटना मेरठ रोड स्थित एक अस्पताल की है। मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

मिली जानकारी के अनुसार मजीदपुरा निवासी छन्नू खां को उपचार के लिए मेरठ रोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम करीब 8 बजे इलाज के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में मौजूद परिजन आक्रोशित हो गए और लापरवाही का आरोप लगाने लगे। कुछ देर तक अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

हंगामे की सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली और उन्हें शांत कराया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।

थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हुई थी जिसके बाद परिजनों ने हंगामा किया था। मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया गया है। अभी तक परिजनों की तरफ से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Lucknow : राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Lucknow : प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं...

Lucknow : प्रदेश के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य के आउटलेट

Lucknow : उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों को...

Topics

Lucknow : राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Lucknow : प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं...

Lucknow : प्रदेश के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य के आउटलेट

Lucknow : उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img