Hapur News : हापुड़ में पैसों के विवाद में बीच बाजार चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार को पकड़ा

Hapur News : हापुड़ शहर के नगर कोतवाली क्षेत्र के मजीदपुरा मोहल्ले में बुधवार को रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्ष बीच सड़क पर लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। सरेआम हुई इस मारपीट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई।

 

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से पैसों को लेकर विवाद चला आ रहा था। बुधवार को जब दोनों पक्ष आमने सामने हुए तो पुरानी रंजिश फिर से उभर आई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से गाली गलौज के बाद हाथापाई शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठियों से हमला किया, जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

इस घटना का किसी स्थानीय व्यक्ति ने अपने मोबाइल में वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर दोनों पक्षों को सड़क पर मारपीट करते हुए देखा जा सकता है।

सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Lucknow : राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Lucknow : प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं...

Lucknow : प्रदेश के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य के आउटलेट

Lucknow : उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों को...

Topics

Lucknow : राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Lucknow : प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं...

Lucknow : प्रदेश के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य के आउटलेट

Lucknow : उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img