Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Hapur News : हापुड़ में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर तेज रफ्तार कैंटर ने मचाया हड़कंप, आठ गाड़ियां भिड़ीं

Hapur News : हापुड़ में बुधवार सुबह दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर स्थित एटीएमएस कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार कैंटर बेकाबू हो गया और उसने एक के बाद एक आठ वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और कोई घायल नहीं हुआ।

सुबह हाईवे पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा था। इसी दौरान निजामपुर के पास कैंटर अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे से आ रहे वाहन एक दूसरे से टकराते चले गए। देखते ही देखते करीब आठ वाहन हादसे की चपेट में आ गए और हाईवे पर अफरा तफरी मच गई।

हादसे के बाद हाईवे पर यातायात रुक गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहन पड़े होने से जाम लग गया। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने हादसे का कारण बने कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया है।

नगर कोतवाली प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि कैंटर के बेकाबू होने के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें