Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Hapur News : हापुड़ में महिला की संदिग्ध हालत में मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Hapur News : हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव हावल में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला करीब छह माह की गर्भवती थी। घटना के बाद ससुराल पक्ष में अफरा तफरी मच गई और मायके वालों में आक्रोश है।

मृतका के भाई ने पिलखुवा कोतवाली में तहरीर देकर पति कासिम और उसके परिजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार बुलंदशहर निवासी रुबीना की शादी चार साल पहले हावल निवासी कासिम के साथ हुई थी। शादी में लाखों रुपये खर्च कर दान दहेज दिया गया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। आरोप है कि कार और कारोबार के लिए रुपयों की मांग को लेकर रुबीना के साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। गर्भावस्था के दौरान भी उस पर दहेज के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात करीब तीन बजे ससुराल वालों ने फोन कर रुबीना की मौत की सूचना दी। मायके वालों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर मायके वाले गांव पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार बालियान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें