Hapur News : हापुड़ की सियासत गरमाई, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे आपत्तिजनक होर्डिंग, सपा कार्यकर्ताओं ने हटवाए

Hapur News : बुधवार को दिल्ली रोड पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक होर्डिंग लगाए जाने से सियासी हलचल मच गई। होर्डिंग पर अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक नारे लिखे हुए थे। सपा नेताओं ने इसे पार्टी की छवि खराब करने और माहौल बिगाड़ने की साजिश बताया।

होर्डिंग पर सबको गाली सबका अपमान समाजवाद की यही पहचान और जातिवादी सपाई जैसी टिप्पणियां लिखी थीं। राहगीरों की नजर होर्डिंग पर पड़ने के बाद इसकी जानकारी सपा कार्यकर्ताओं को दी गई। सूचना मिलते ही छात्रसभा जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और होर्डिंग हटवा दिए।

सपा नेताओं ने घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे राजनीतिक शुचिता का उल्लंघन बताया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से होर्डिंग लगाने वालों की पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img