Hapur News : हापुड़ में कस्तूरबा की छात्रा को मिला एक दिन का डीएम बनने का मौका

Hapur News : मिशन शक्ति फेज -6 के तहत हापुड़ जिले में एक प्रेरणादायक पहल की गई। जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा 7 की छात्रा निधि को एक दिन के लिए सांकेतिक जिलाधिकारी बनाया गया।

एक दिन की जिलाधिकारी बनी निधि ने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई की और महिलाओं से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से सुना। इसके साथ ही उसने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत चल रहे महिला सुरक्षा और जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा भी की। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में पढ़ने वाली बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए उसने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस मौके पर जिलाधिकारी कविता मीना ने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं और कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं आत्मनिर्भर बनकर देश का भविष्य बनेंगी। निधि जैसी होनहार बेटियां पूरे जिले का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने छात्रा को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img