Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Hapur News : हापुड़ में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं का सम्मान, एसपी ने दिया सुरक्षा का भरोसा

Hapur News : शासन के निर्देश पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति 6.0 के तहत हापुड़ में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन ने समाज और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, छात्राओं और महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार ने कहा कि मिशन शक्ति का छठा चरण महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसका मकसद बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और आत्मसम्मान के प्रति जागरूक करना है ताकि वे किसी भी कठिन परिस्थिति का मजबूती से सामना कर सकें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है और अभद्रता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग की प्रधानाध्यापिका डॉ. सुमन अग्रवाल को उनकी शैक्षिक सेवाओं और महिला जागरूकता में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाली महिलाओं और महिला पुलिसकर्मियों का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर दीपक चतुर्वेदी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा, महिला थाना प्रभारी अरुणा राय और इंस्पेक्टर मनु चौधरी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे जिन्होंने महिलाओं को साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें