Hapur News : हापुड़ में बोतलों में भरकर बेचा जा रहा था अवैध पेट्रोल, बोतल लेकर भागता नजर आया युवक

Hapur News : हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर अवैध रूप से पेट्रोल बेचने के गोरखधंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और कोतवाली नगर लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दुकान पर पेट्रोल में मिलावट कर उसे बोतलों में भरकर बेचा जा रहा था। एक बोतल की कीमत करीब एक सौ दस रुपये वसूली जा रही थी जो बाजार भाव से काफी अधिक है।

गुरुवार शाम पुलिस टीम को सूचना मिली कि बुलंदशहर रोड स्थित एक दुकान पर खुलेआम बोतलों में पेट्रोल बेचा जा रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा कि एक युवक पेट्रोल खरीदने आया है और दुकानदार बोतल में पेट्रोल भरकर पैसे ले रहा है। पुलिस को देखते ही दुकान पर अफरा तफरी मच गई। एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने लगा लेकिन पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए काफी दूर तक पीछा कर उसे दबोच लिया। दोनों आरोपियों को पकड़कर कोतवाली लाया गया।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि पेट्रोल कहां से लाया जा रहा था और कितने समय से यह अवैध कारोबार चल रहा था। पुलिस ने कहा कि मिलावट और अवैध बिक्री की जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img