Hapur News : हाईवे पर चेकिंग के दौरान पुराने नोटों का जखीरा पकड़ा, एक आरोपी धरा गया

Hapur News : हापुड़ में थाना देहात पुलिस ने दिल्ली लखनऊ हाईवे पर चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने एक बाइक सवार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.44 करोड़ रुपये की पुरानी करेंसी बरामद की है। आरोपी के पास से एक बैग और बाइक भी जब्त की गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुरानी करेंसी लेकर एक युवक मेरठ की तरफ जा रहा है। इस पर मेरठ बाईपास गोल चक्कर पर घेराबंदी की गई। बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे गाजियाबाद की ओर से आ रहे बाइक सवार को रोकने का इशारा किया गया तो वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान देवेंद्र रुहेला उम्र 44 वर्ष के रूप में हुई है। तलाशी में उसके काले बैग से नोटों की गड्डियां बरामद हुईं।

नोट गिनने की मशीन से गिनती करने पर 1000 रुपये की 127 गड्डियां जिनकी कीमत 1.27 करोड़ रुपये और 500 रुपये की 34 गड्डियां जिनकी कीमत 17 लाख रुपये है मिलीं। कुल 161 गड्डियां बरामद हुई हैं जिनकी कीमत 1 करोड़ 44 लाख रुपये आंकी गई है।

पूछताछ में देवेंद्र ने बताया कि वह लखनऊ निवासी रवि उर्फ विक्रांत श्रीवास्तव और गाजियाबाद निवासी अविनाश पांडेय के साथ मिलकर काम करता है। एडिशनल एसपी महेश कुमार ने बताया कि यह गिरोह अलग अलग लोगों से पुरानी करेंसी बदलने के नाम पर रुपये इकट्ठा कर नई करेंसी दिलाने का लालच देकर कमीशन वसूलता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर अन्य फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और आयकर विभाग को भी इसकी सूचना दी गई है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img