Hapur News : बुलंदशहर रोड पर मिलावटी खोया फैक्ट्री पकड़ी, खाद्य विभाग ने तीन क्विंटल सामग्री कराई नष्ट

Hapur News : हापुड़ में बुलंदशहर रोड स्थित भटियाना गांव के जंगल में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने देर रात छापेमारी कर मिलावटी मावा बना रही एक फैक्ट्री को पकड़ा है। सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से करीब दो क्विंटल दूध और एक क्विंटल तैयार खोया नष्ट कराया। जांच के लिए छह नमूने लिए गए हैं। देर रात हुई इस कार्रवाई के बाद मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है।

जांच में पता चला कि फैक्ट्री का लाइसेंस फरवरी में ही समाप्त हो चुका था, इसके बावजूद कलवा नाम का व्यक्ति इसका संचालन कर रहा था। आरोप है कि यहां वनस्पति घी, रिफाइंड तेल और केमिकल मिलाकर मावा तैयार किया जा रहा था। विभाग ने फैक्ट्री को अगले आदेश तक बंद करा दिया है। सहायक आयुक्त ने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img