Mathura : मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर बोले श्रीकांत शर्मा, कसाब का जिक्र कर राहुल गांधी पर साधा निशाना

Mathura : मथुरा में भाजपा विधायक और हिमाचल प्रदेश प्रभारी पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान को लेकर विपक्ष और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मुंबई हमले के आतंकी अजमल कसाब का उदाहरण देते हुए कहा कि कसाब पहचान छुपाने के लिए हाथ में कलावा बांधकर आया था, उसी तरह देश में कई लोग अपनी पहचान छुपाकर रह रहे थे जिनके फर्जी वोट अब काटे जा रहे हैं।

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण से विपक्ष बैकफुट पर है और फर्जी वोटरों के नाम कटने से उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी एंड कंपनी अवैध रूप से रह रहे लोगों की पैरवी कर रही है और एक तरफ लोकतंत्र बचाने की बात करती है तो दूसरी तरफ राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ खड़ी है।

भाजपा विधायक ने कहा कि इस अभियान से किसी भी वैध भारतीय नागरिक को घबराने की जरूरत नहीं है। जिन लोगों का नाम गलती से कट गया है वे तहसीलदार, लेखपाल और पंचायत सचिव से संपर्क कर दोबारा वोट बनवा सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं और अपने बच्चों को भ्रामक प्रदर्शनों से दूर रखें।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img