Happy New Year 2025: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नव वर्ष पर राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं
Happy New Year 2025: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नव वर्ष के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, “सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि सभी का जीवन मंगलमय हो और उनके जीवन में खुशियां आएं।” मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को दोहराते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा केदारनाथ के धाम से कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। हमें मिलकर इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाना है।”
उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य का प्रत्येक नागरिक देश के अग्रणी राज्यों की सूची में उत्तराखंड का नाम दर्ज कराने में अपना योगदान देगा। मुख्यमंत्री ने कहा, “उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में मैं अपने जीवन का हर पल राज्य के विकास के लिए समर्पित करूंगा।” धामी ने कहा कि वर्ष 2025 को नई उपलब्धियों के साथ ऐतिहासिक बनाया जाएगा और उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।


