Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पीईटी परीक्षा का आगाज, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजाHimachal Scouts Battalion: मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्र से की हिमाचल स्काउट्स की समर्पित बटालियन बनाने की मांगHimachal Tourism Investment: अगले पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी सुक्खू सरकारHapur News : हापुड़ में पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात बदमाश धरे, चोरी की सात भैंस बरामदMathura : गिरिराज परिक्रमा की स्वर लहरियों से गूंजा गोवर्धन, संघ के शताब्दी वर्ष का हुआ संगीतमय समापनNew Delhi : ब्रिक्स संसदीय फोरम के दौरान ओम बिरला और रूसी संसद के अध्यक्ष वोलोदिन के बीच द्विपक्षीय वार्ताNew Delhi : 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम से पहले नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठकें, आज ओम बिरला करेंगे विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से वार्ताHapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपील

हादसा, नोएडा: बस की चपेट में आने से एचआर मैनेजर ने दम तोड़ा

हादसा, नोएडा: बस की चपेट में आने से एचआर मैनेजर ने दम तोड़ा
परी चौक के समीप कंपनी के एचआर मैनेजर की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। चालक बस को बैक कर रहा था।

अमर सैनी
हादसा, नोएडा।परी चौक के समीप कंपनी के एचआर मैनेजर की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। चालक बस को बैक कर रहा था। इसी बीच हादसा हुआ। आरोपी चालक बस को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक भटपुरा जिला फर्रुखाबाद निवासी 47 वर्षीय शरद चतुर्वेदी सेक्टर बीटा-1 में परिवार के साथ रहते थे। वह नोएडा स्थित एक कंपनी में एचआर मैनेजर थे। वह बुधवार की सुबह ड्यूटी जाने के लिए परी चौक के समीप बस के इंतजार में खड़े थे। इस दौरान चालक द्वारा बस बैक करते समय उसकी चपेट में आने से शरद घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस बस चालक की तलाश में जुटी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Read More: मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें