Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Greater Noida Water Supply: ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग, RWA फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन

Greater Noida Water Supply: ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग, RWA फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एनजी रवि कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने अलग-अलग सेक्टरों में सामने आ रही पानी की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए इनके स्थायी समाधान की मांग की।

बैठक के दौरान आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने बताया कि कई सेक्टरों में लोगों को कम प्रेशर के साथ पानी की आपूर्ति हो रही है। कुछ इलाकों में गंदे पानी की सप्लाई की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। इसके अलावा यूजीआर से संबंधित समस्याएं, पानी की मोटरों के खराब होने और जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए नई मोटर एवं पंप लगाने की जरूरत पर भी अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया गया।

आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने पुरानी और जर्जर हो चुकी जलापूर्ति लाइनों को बदलने की मांग भी रखी। उनका कहना है कि कई स्थानों पर लंबे समय से पुरानी पाइपलाइन के कारण पानी की सप्लाई प्रभावित होती रहती है। इससे स्थानीय निवासियों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर ने कहा कि शहर के कई सेक्टरों में जलापूर्ति की पुरानी लाइनें होने के कारण आए दिन पानी की आपूर्ति बाधित होती है। उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों में कम प्रेशर और गंदे पानी की समस्या भी लगातार बनी हुई है। ऐसे में केवल अस्थायी व्यवस्था करने के बजाय जलापूर्ति व्यवस्था में स्थायी सुधार किए जाने की जरूरत है।

आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने प्राधिकरण से मांग की कि जिन क्षेत्रों में जलापूर्ति लाइनें जर्जर हैं, वहां उनका सर्वे कराकर आवश्यकतानुसार नई पाइपलाइन बिछाई जाए। साथ ही खराब मोटरों और पंपों को जल्द ठीक कराने या नई मोटर लगाने, यूजीआर की समस्याओं को दूर करने और पानी के प्रेशर को सामान्य करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

ज्ञापन सौंपने के दौरान कैप्टन वीरेंद्र सिंह, फेडरेशन महासचिव ऋषिपाल भाटी, फेडरेशन कोषाध्यक्ष भुवनेश गर्ग, आरडब्ल्यूए सेक्टर पी-3 के अध्यक्ष अमित भाटी, सेक्टर डेल्टा-2 के अध्यक्ष बॉबी भाटी, सेक्टर-36 के अध्यक्ष डॉ. अजय भाटी और सेक्टर-37 के अध्यक्ष जय सिंह भाटी सहित विभिन्न आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी मौजूद रहे।

आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि प्राधिकरण पेयजल से जुड़ी समस्याओं का संज्ञान लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देगा और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान कराया जाएगा।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें