Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

तेज रफ्तार कार की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत

नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में बुधवार तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। कार ने एक सिक्योरिटी गार्ड को टक्कर मार दी।
घटना में गार्ड करीब 20 फीट उछलकर जमीन पर गिरा और मौके पर ही दम तोड़ दिया

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में बुधवार तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। कार ने एक सिक्योरिटी गार्ड को टक्कर मार दी। घटना में गार्ड करीब 20 फीट उछलकर जमीन पर गिरा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस बीच कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना में आरोपी चालक भी घायल हुआ है।
मूलरूप से हरियाणा के फरीदाबाद में रहने वाले 56 वर्षीय सुनील कुमार नोएडा में परिवार के साथ रहते थे। वह एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड थे। बुधवार सुबह वह साइकिल से महामाया फ्लाइओवर के पास से गुजर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार सिक्योरिटी गार्ड को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में गार्ड 20 फीट उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे में आरोपी चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गार्ड और चालक नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने गार्ड को मृत घोषित कर दिया। जबकि चालक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि गार्ड के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी चालक को कार समेत हिरासत में लिया गया है। जल्द ही शिकायत के मिलने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *