Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

ग्रेटर नोएडा, नोएडा: सूरजपुर वेटलैंड में विदेशी पक्षियों का आना शुरू, फरवरी तक करेंगे चहलकदमी

ग्रेटर नोएडा, नोएडा: सूरजपुर वेटलैंड में विदेशी पक्षियों का आना शुरू, फरवरी तक करेंगे चहलकदमी
ठंड शुरू होने के बाद से ग्रेटर नोएडा स्थित सूरजपुर वेटलैंड भी विदेशी पक्षियों से गुलजार हो गया है। विदेशी पक्षियों ने वेटलैंड में आना शुरू कर दिया है

अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा, नोएडा। ठंड शुरू होने के बाद से ग्रेटर नोएडा स्थित सूरजपुर वेटलैंड भी विदेशी पक्षियों से गुलजार हो गया है। विदेशी पक्षियों ने वेटलैंड में आना शुरू कर दिया है। अलग-अलग प्रजाति के कई विदेशी पक्षी वेटलैंड पहुंच रहे हैं। ये पक्षी नवंबर से फरवरी तक 4 महीने के लिए सूरजपुर वेटलैंड में प्रवास करने आते हैं। वेटलैंड की टीम पक्षियों का विशेष ख्याल रख रही है।

नवंबर के दौरान विदेशों में झीलों का पानी अत्यधिक ठंड के कारण बर्फ में बदल जाता है। ऐसे में पक्षी अपने अनुकूल वातावरण को देखने के लिए ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर वेटलैंड की ओर उड़ान भरते हैं। यहां उनके अनुरूप अनुकूल वातावरण बनाया गया है। नवंबर में पड़ने वाली हल्की सर्दी का मौसम पक्षियों को खूब पसंद आता है। ये पक्षी हर साल यहां चार महीने प्रवास करने आते हैं। इस दौरान पक्षी 80 हेक्टेयर में बनी झील का लुत्फ उठाते हैं। इसके अलावा 248 हेक्टेयर में जंगल है। जंगल में कई प्रजातियों के पेड़ हैं। ये सिर्फ सूरजपुर वेटलैंड में ही पाए जाते हैं। विदेशों से आने वाले पक्षी अनुकूल वातावरण पाकर लंबे समय तक यहां ठहरते हैं।

लंबे समय तक ठहरते हैं पक्षी
दरअसल, ग्रेटर नोएडा का सूरजपुर वेटलैंड 308 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। सूरजपुर वेटलैंड में कॉमन टील, कॉमन पोचार्ड, ब्लैक नेक्ड स्टॉर्क समेत सैकड़ों प्रजातियां यहां प्रवास पर आती हैं। पक्षियों को देखने के लिए पर्यटकों की संख्या भी बढ़ जाती है। पर्यटकों के लिए कई जगहों पर सेल्फी प्वाइंट और कंक्रीट के पुल बनाए गए हैं। जगह-जगह पक्षियों के बोर्ड लगाकर पर्यटकों को बताने के लिए पक्षियों के बारे में जानकारी भी लिखी गई है।
‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें