Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

ग्रेटर नोएडा, नोएडा: मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, नोएडा: मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा की थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान एक 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।

ग्रेटर नोएडा, नोएडा। ग्रेटर नोएडा की थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान एक 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस दौरान बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस का दावा है कि पकड़ा गया आरोपी चोरी की बाइक से मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देता है। बदमाश के कब्जे से थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र से चोरी की गई एक बाइक, 1 कार्बाइन, 1 जिन्दा कारतूस और 1 खोखा कारतूस बरामद किया है। वहीं, घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार शाम थाना नॉलेज पार्क प्रभारी विपिन कुमार अपनी टीम के साथ झट्टा श्मशान घाट के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी पुलिस ने एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। इस पर बदमाश ने बाइक दौड़ा ली। पुलिस के पीछा करने पर बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद बदमाश को पकड़ लिया गया। पकड़े गए घायल बदमाश की पहचान सूरज पुत्र आनन्दपाल निवासी अहमदनगर थाना बीबीनगर जिला बुन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में सूरज टी-स्टॉक पी ब्लॉक सेक्टर 23 संजय नगर थाना बापू धाम जिला गाजियाबाद में रह रहा था। सूरज के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के अलग-अलग थानों में करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी थाने से वांक्षित चल रहा था। आरोपी के दो साथियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

दो साथी पहले हो चुके गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक 12 अक्तूबर 2024 को सूरज ने अपने साथियों के साथ मिलकर थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र से एक अपाची बाइक और दो मोबाइल लूटे थे। मामले की जांच कर रही पुलिस ने 27 अक्तूबर को सूरज के एक साथी जीतू पुत्र अली निवासी बुलन्दशहर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई अपाची बाइक बरामद कर ली थी। इसके बाद सूरज के अन्य साथी को 9 दिसम्बर 2024 को मुठभेड़ के दौरान चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया था। आरोपी की पहचान राजा उर्फ मुकेश निवासी गांव चिपियाना ग्रेटर नोएडा के रूप में हुई थी। राजा से बरामद बाइक सूरज के द्वारा ही 28 नवम्बर 2024 को लॉयड कॉलेज के पास से चोरी की गई थी।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें