ग्रेटर नोएडा, नोएडा: जीजा ने साले को डंडे से पीट-पीटकर किया लहूलुहान

अमर सैनी
ग्रेटर नोएडा, नोएडा। ग्रेटर नोएडा में थाना दनकौर क्षेत्र के रीलखा गांव में रहने वाले एक युवक ने जीजा पर मारपीट करने और हत्या की धमकी देते का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि उसने जीजा से अपने उधार दिए पैसे वापस मांगे थे। इस पर जीजा ने उस पर डंडे से हमला कर दिया। जीजा ने डंडा मारकर उसका सिर फोड़ दिया। साथ ही शरीर के कई हिस्सों पर भी डंडे बरसाए। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मूल रूप से पलवल के रहने वाले भीम नाथ ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि दनकौर के रीलखा गांव में उसकी ससुराल रहती है। वह पिछले कई सालों से अपनी ससुराल में रह रहा है। उसने बताया कि कई महीने पहले उसके जीजा ने उससे 20 हजार रुपये उधार लिए थे। वह पैसे लौटाने में लापरवाही बरत रहा था। पीड़ित का कहना है कि मंगलवार शाम को उसने आरोपी से अपने पैसे मांगे। इस बात से गुस्साए आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर पीड़ित पर डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में पीड़ित के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने घायल अवस्था में थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत की है। इस संबंध में पुलिस घायल युवक का मेडिकल कराया जा रहा है। पीड़ित ने अपने जीजा के खिलाफ तहरीर दी है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Read More: ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img