Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

ग्रेटर नोएडा, नोएडा: छात्रों और बाउंसरों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा, नोएडा: छात्रों और बाउंसरों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
ग्रेटर नोएडा के एक निजी कॉलेज में फ्रेशर पार्टी के दौरान बाउंसरों से बहस करना छात्रों को महंगा पड़ गया। पार्टी के दौरान इन लोगों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि बाउंसरों और छात्रों के बीच मारपीट हो गई

अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के एक निजी कॉलेज में फ्रेशर पार्टी के दौरान बाउंसरों से बहस करना छात्रों को महंगा पड़ गया। पार्टी के दौरान इन लोगों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि बाउंसरों और छात्रों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरा मामला थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित जीएनआईओटी कॉलेज का है। शनिवार रात का बताया जा रहा है। छात्रों की फ्रेशर पार्टी के दौरान यह मारपीट हुई।

कॉलेज के छात्रों के मुताबिक शनिवार को कॉलेज के अंदर फ्रेशर पार्टी थी। पार्टी के दौरान कुछ लोगों ने शराब पी रखी थी। इसी बीच छात्रों और बाउंसरों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि बात लाठी-डंडे और लात-घूंसों तक पहुंच गई। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ बाउंसर एक छात्र को बुरी तरह पीट रहे हैं। वहीं एक छात्र लोगों से उसे बचाने की गुहार लगा रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्रों में ज्यादातर फर्स्ट और सेकंड ईयर के बताए जा रहे हैं। कई छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीड़ितों से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अभी तक इस मामले में किसी की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

Read More: Delhi Crime: बाहरी उत्तरी जिला दिल्ली पुलिस की अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई, 102 अपराधियों को निर्वासित किया

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें