Greater Noida Lift Incident: 25 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा परिवार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Greater Noida Lift Incident: 25 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा परिवार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुरक्षा एडेला सोसाइटी में शुक्रवार देर रात एक परिवार करीब 25 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा। घटना के बाद सोसाइटी की लिफ्टों की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

सोसाइटी निवासी मनोज के अनुसार रात करीब 11 बजे जे टावर में एक परिवार बेसमेंट से अपने फ्लोर पर जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुआ था। कुछ मंजिल ऊपर पहुंचने के बाद लिफ्ट अचानक बीच में रुक गई और उसके दरवाजे नहीं खुले।

परिवार का आरोप है कि लिफ्ट में लगे इमरजेंसी अलार्म ने भी काम नहीं किया। इसके अलावा इंटरकॉम और सीसीटीवी कैमरे जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं थीं, जिसके कारण समय पर मेंटेनेंस टीम तक सूचना नहीं पहुंच सकी।

परिजनों ने बताया कि लंबे समय तक बंद लिफ्ट में फंसे रहने से परिवार के सदस्यों में घबराहट बढ़ गई और एक सदस्य को सांस लेने में भी परेशानी होने लगी। सूचना मिलने के बाद मेंटेनेंस टीम मौके पर पहुंची और करीब 25 मिनट बाद परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला।

निवासियों ने आरोप लगाया कि सोसाइटी में लिफ्टों के रखरखाव में लगातार लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने प्रबंधन से नियमित सुरक्षा ऑडिट कराने और सभी सुरक्षा उपकरणों को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img