Noida Medical Innovation: ‘डॉक्टर्स आइडिया ऑफ इंडिया’ पहल की शुरुआत, मेडटेक नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

Noida Medical Innovation: ‘डॉक्टर्स आइडिया ऑफ इंडिया’ पहल की शुरुआत, मेडटेक नवाचार को मिलेगा बढ़ावा
नोएडा। जिम्स के सेंटर फॉर मेडिकल इनोवेशन (सीएमआई) की राष्ट्रीय पहल ‘डॉक्टर्स आइडिया ऑफ इंडिया’ का कर्नाटक कोहोर्ट शनिवार को बेंगलुरु में शुरू किया गया। इस पहल का उद्देश्य देश में चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना और स्वदेशी मेडिकल डिवाइस निर्माण को मजबूत करना है।
कार्यक्रम में डॉक्टरों, मेडिकल विद्यार्थियों, इंजीनियरों, शोधकर्ताओं और स्वास्थ्य पेशेवरों को एक साझा मंच उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। साथ ही चिकित्सा अनुसंधान और आधुनिक स्वास्थ्य तकनीकों के विकास के लिए सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
कार्यक्रम के दौरान सीएमआई-जिम्स और जेएफआईआई के बीच चिकित्सा नवाचार, क्लिनिकल वैलिडेशन, अनुसंधान सहयोग, स्टार्टअप इन्क्यूबेशन, क्षमता निर्माण और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सहयोग मजबूत करने पर सहमति बनी।
जिम्स के सेंटर फॉर मेडिकल इनोवेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. राहुल सिंह ने कहा कि भारत को मेडिकल डिवाइस और हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाने के लिए डॉक्टरों, वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।





