Greater Noida Crime: पुरानी रंजिश में युवक को बंधक बनाकर पीटा, चार नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज

Greater Noida Crime: पुरानी रंजिश में युवक को बंधक बनाकर पीटा, चार नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को कथित रूप से बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है। मेवला गोपालगढ़ गांव निवासी प्रवीण कुमार ने शिकायत में बताया कि वह किसी काम से नोएडा गए थे और देर रात कार से वापस लौट रहे थे।

जब वह दनकौर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के सालारपुर अंडरपास के पास पहुंचे तो पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उनकी कार रोक ली। आरोप है कि विशाल, हरेंद्र, तक्षम, भोला और उनके अन्य साथियों ने उन्हें जबरन अपनी कार में बैठाकर बंधक बना लिया।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। कुछ दूरी पर ले जाकर आरोपी उन्हें छोड़कर फरार हो गए।

प्रवीण कुमार ने पुलिस को बताया कि गांव के ही विशाल के साथ उनका पहले से विवाद चल रहा है और इसी पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया।

दनकौर कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार नामजद आरोपियों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img