राज्यउत्तर प्रदेश

Greater Noida West Dog Menace: सोसाइटी पार्क में आवारा कुत्तों का आतंक, लोग दहशत में

Greater Noida West Dog Menace: सोसाइटी पार्क में आवारा कुत्तों का आतंक, लोग दहशत में

Greater Noida वेस्ट स्थित Amrapali Golf Homes सोसाइटी में आवारा कुत्तों के कारण निवासी परेशान हैं। आरोप है कि सोसाइटी परिसर के पार्क में सात से आठ लावारिस कुत्तों का झुंड रहता है, जो आए दिन लोगों पर हमला करने की कोशिश करता है।

सोसाइटी में रहने वाले प्रणव के अनुसार, सुबह टहलने के लिए जाने वाले लोगों के पीछे कुत्ते दौड़ पड़ते हैं, जिससे दहशत का माहौल बना हुआ है। हालात ऐसे हो गए हैं कि कई लोगों ने मॉर्निंग वॉक पर जाना कम कर दिया है।

एक अन्य निवासी दिलीप ने बताया कि कुत्तों के डर से अभिभावकों ने बच्चों को पार्क में खेलने भेजना बंद कर दिया है। इससे बच्चों की दिनचर्या और खेलकूद प्रभावित हो रहा है।

निवासियों का कहना है कि इस संबंध में कई बार प्राधिकरण और मेंटेनेंस कार्यालय में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने जल्द से जल्द आवारा कुत्तों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने और पार्क में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button