उत्तर प्रदेशराज्य

Greater Noida Violence: जलपुरा में शादी समारोह के दौरान मारपीट, गाड़ियों में तोड़फोड़, चार हिरासत में

Greater Noida Violence: जलपुरा में शादी समारोह के दौरान मारपीट, गाड़ियों में तोड़फोड़, चार हिरासत में

ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में एक शादी समारोह के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब कुछ लोगों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दबंगों ने बारातियों के साथ मारपीट की, कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की और पथराव कर पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार यह घटना सेंट्रल नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। कोंडली से आई बारात में शामिल सूरजपुर निवासी योगेंद्र अपने परिवार के साथ समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की थी, लेकिन जब वे लौटे तो वहां मौजूद लोगों के एक समूह ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने लाठी-डंडों से बारातियों को पीटा, जिससे कई लोगों के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। इसके साथ ही सड़क पर खड़ी कई गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की गई, जिससे वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने लंबे समय तक हंगामा किया और पत्थरबाजी भी की, जिससे मौके पर मौजूद अन्य लोग भी घायल हुए और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। योगेंद्र ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनके गले से ज्वेलरी लूट ली।

घटना के बाद पीड़ित दीपक ने ईकोटेक-3 थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कई लोगों के नामजद आरोप लगाए गए हैं, जिनमें यासीन, युसूफ, वकील, आरिफ, नदीम, आलम, जुनैद, माजिद, सद्दाम, फिरोज, कालू और शोएब सहित अन्य अज्ञात लोग शामिल हैं। शिकायत में मारपीट, जानलेवा हमला और लूट के आरोप लगाए गए हैं।

पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button