Noida Cyber Crime: नोएडा साइबर क्राइम पुलिस ने पेटीएम पेमेंट बैंक फ्रॉड में दो शातिर किए गिरफ्तार

Noida Cyber Crime: नोएडा साइबर क्राइम पुलिस ने पेटीएम पेमेंट बैंक फ्रॉड में दो शातिर किए गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा थाना साइबर क्राइम पुलिस ने पेटीएम पेमेंट बैंक के फ्रीज खातों को अवैध रूप से डीफ्रीज कराने के बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में कंप्यूटर डाटा चोरी कर करीब 29 लाख 97 हजार 59 रुपये की धोखाधड़ी से रिलीज कराई गई रकम के मामले का पर्दाफाश किया है।

साइबर क्राइम पुलिस के अनुसार, आरोपी पेटीएम पेमेंट बैंक के उन खातों को निशाना बनाते थे, जिन्हें संदिग्ध लेनदेन के चलते फ्रीज किया गया था। आरोपी तकनीकी माध्यमों से कंप्यूटर डाटा चोरी करते थे और फिर अवैध तरीके से इन फ्रीज खातों को डीफ्रीज कराकर उनमें फंसी रकम को निकाल लेते थे। इस तरह से उन्होंने बैंकिंग सिस्टम का दुरुपयोग कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में राजेश कुमार मीणा और सचिन शामिल हैं। इनमें से एक आरोपी को जयपुर, राजस्थान से गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे आरोपी को नोएडा से दबोचा गया। दोनों आरोपी संगठित तरीके से इस साइबर अपराध को अंजाम दे रहे थे और अलग-अलग स्थानों से नेटवर्क को ऑपरेट कर रहे थे।

डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा कितने अन्य खातों को इसी तरह अवैध रूप से डीफ्रीज कराया गया।

पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और आम लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या बैंकिंग गतिविधि की तुरंत साइबर क्राइम सेल को सूचना दें, ताकि समय रहते ऐसे अपराधों पर रोक लगाई जा सके।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img