Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Development: ग्राम गढ़ी चौखंडी की गलियों को मिलेगी नई पहचान, नोएडा प्राधिकरण ने शुरू कराया सीसी सड़क निर्माणLegal Literacy Clubs: गौतमबुद्धनगर के स्कूलों में बनेंगे विधि साक्षरता क्लब, कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को मिलेगी कानूनी अधिकारों की जानकारीEVM VVPAT Warehouse Inspection: डीएम मेधा रूपम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण, सभी सीसीटीवी कैमरे चालू मिलेGST Business Issues: नोएडा में आईबीए ने जीएसटी आयुक्त के सामने उठाईं कारोबारियों की समस्याएं, पंजीयन और रिफंड प्रक्रिया सरल बनाने की मांगPNB Bank Fraud: ग्रेटर नोएडा की पीएनबी शाखा में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी का आरोप, पांच कर्मचारी निलंबित और 18 शिकायतों पर FIRNoida Jewellery Theft: बीमार महिला की देखभाल के लिए रखी अटेंडेंट पर चोरी का आरोप, पुलिस ने जेवरात और सामान के साथ किया गिरफ्तारDiwali Bonus Fake News: सुप्रीम कोर्ट के नाम पर 5100 रुपये बोनस का फर्जी संदेश वायरल, नोएडा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमाNoida Dog Attack: ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में पालतू पग डॉग की मौत पर विवाद, निवासियों ने निकाला कैंडल मार्च

Greater Noida House Theft: जागरण में गए दो भाइयों के घर चोरी, लाखों की नकदी और जेवरात गायब

Greater Noida House Theft: जागरण में गए दो भाइयों के घर चोरी, लाखों की नकदी और जेवरात गायब

नोएडा। रोजा जलालपुर गांव में चोरों ने एक ही रात दो सगे भाईयों के घरों को निशाना बना लिया। दोनों परिवार जागरण कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान चोरों ने घरों के ताले तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित परिवारों के मुताबिक दोनों घरों से करीब 4.50 लाख रुपये की नकदी और 15 से 20 लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी हुए हैं। बिसरख कोतवाली पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

जलालपुर निवासी शिकायतकर्ता सोनू ने बताया कि उनके और उनके छोटे भाई के घर में चोरी हुई है। दोनों बड़े भाई के यहां 15 अक्तूबर को आयोजित जागरण में शामिल होने गए थे। घर पर किसी के मौजूद नहीं होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। जब उनका छोटा भाई अगले दिन घर वापस पहुंचा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर सामान बिखरा हुआ था और घर से नकदी व जेवरात गायब थे। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पीड़ितों के मुताबिक घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसमें दो संदिग्ध व्यक्ति घर के आसपास दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने चेहरा ढका हुआ था। पीड़ित परिवार को आशंका है कि आरोपियों ने पहले घरों की रेकी की और परिवार के जागरण में जाने के बाद मौका देखकर चोरी की। सीसीटीवी में दिखाई देने वाले दोनों व्यक्तियों की पहचान और चोरी में उनकी भूमिका की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एसीपी सेंट्रल नोएडा कमलेश कांत का कहना है कि प्रकरण के संबंध में वादी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर प्राथमिकी पंजीकृत की गई है। घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर रही है। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें