Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Child PGI Noida Cooling Plant Failure: चाइल्ड पीजीआई में कूलिंग प्लांट खराब, मरीज गर्मी और उमस से परेशान

Child PGI Noida Cooling Plant Failure: चाइल्ड पीजीआई में कूलिंग प्लांट खराब, मरीज गर्मी और उमस से परेशान

नोएडा के सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई अस्पताल में कूलिंग प्लांट खराब होने से मरीजों, तीमारदारों और स्टाफ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के अंदर बढ़ती गर्मी और उमस ने हालात ऐसे बना दिए हैं कि पूरा परिसर असहज और दमघोंटू वातावरण में बदल गया है।

जानकारी के अनुसार, अस्पताल की इमारत चारों तरफ से कांच से बनी होने के कारण धूप सीधे वार्डों और कमरों में प्रवेश करती है। ऐसे में कूलिंग सिस्टम के खराब हो जाने से अंदर का तापमान और अधिक बढ़ गया है, जिससे मरीजों की परेशानी कई गुना बढ़ गई है।

सबसे अधिक दिक्कत उन छोटे बच्चों को हो रही है जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे हैं। वार्डों में वेंटिलेशन की कमी के कारण घुटन का माहौल बना हुआ है। वहीं, वॉशरूम से आने वाली दुर्गंध भी सीधे मरीजों तक पहुंच रही है, जिससे स्थिति और खराब हो गई है।

अस्थायी रूप से लगाए गए पंखे भी राहत देने में नाकाम साबित हो रहे हैं। कई बच्चों की हालत ऐसी है कि वे कपड़े पहनने से भी इनकार कर रहे हैं, जिससे परिजन भी परेशान हैं।

मरीजों और उनके परिजनों का आरोप है कि जहां डॉक्टरों के कमरों में एयर कंडीशनिंग की सुविधा उपलब्ध है, वहीं मरीजों को बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

इस मामले पर चाइल्ड पीजीआई के डायरेक्टर डॉ. डीके सिंह ने कहा कि कूलिंग प्लांट की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है और इसे जल्द ही फिर से चालू कर दिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें