Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Greater Noida Parks: सेक्टर डेल्टा-एक में पार्कों के रखरखाव की मांग, RWA ने सौंपा ज्ञापन

Greater Noida Parks: सेक्टर डेल्टा-एक में पार्कों के रखरखाव की मांग, RWA ने सौंपा ज्ञापन

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-एक में पार्कों के रखरखाव और सुविधाओं को बेहतर करने की मांग को लेकर आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान डी ब्लॉक के छोटे पार्क में पाथवे का निर्माण कराने और सेक्टर के सभी पार्कों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक ज्ञानेंद्र यादव ने सेक्टर डेल्टा-एक का निरीक्षण किया। उन्होंने सेक्टर में पुराने पाथवे पर चल रहे मरम्मत कार्य की स्थिति देखी और संबंधित कार्यों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ प्रबंधक के सामने पार्कों से जुड़ी समस्याएं रखीं। आरडब्ल्यूए ने डी ब्लॉक स्थित छोटे पार्क में पाथवे नहीं होने की समस्या बताते हुए यहां जल्द पाथवे का निर्माण कराने की मांग की। इसके साथ सेक्टर के अन्य पार्कों की देखरेख और रखरखाव बेहतर करने का मुद्दा भी उठाया गया।

आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि पार्क स्थानीय निवासियों के लिए महत्वपूर्ण सार्वजनिक सुविधा हैं। यहां बड़ी संख्या में लोग सुबह और शाम टहलने के लिए आते हैं। ऐसे में पार्कों में बेहतर पाथवे के साथ नियमित साफ-सफाई और उचित रखरखाव की व्यवस्था होनी चाहिए।

वरिष्ठ प्रबंधक ज्ञानेंद्र यादव ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि डी ब्लॉक के पार्क में पाथवे निर्माण की मांग को लेकर जल्द ही प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों से उनकी मुलाकात कराई जाएगी। अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रमोद भाटी ने कहा कि करीब 25 वर्षों से पार्क की बदहाली पर किसी अधिकारी ने गंभीरता से संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने कहा कि लोगों ने अतिरिक्त लोकेशन शुल्क देकर पार्क के पास अपने मकान आवंटित कराए थे, इसलिए पार्क में आवश्यक सुविधाएं और उचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

आरडब्ल्यूए ने उम्मीद जताई कि प्राधिकरण पार्क की स्थिति सुधारने और पाथवे निर्माण की मांग पर जल्द कार्रवाई करेगा। पदाधिकारियों ने सेक्टर के सभी पार्कों की नियमित निगरानी और रखरखाव की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की।

इस मौके पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रमोद भाटी के साथ विजय ठाकुर, एडवोकेट दीपक भाटी, पवन खारी, पंकज जैलदार, विजय मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें