Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Greater Noida: नॉलेज पार्क-3 में अब पूरा होगा अधूरा पुल, छह महीने में मिलेगा नया कनेक्शन

Greater Noida: नॉलेज पार्क-3 में अब पूरा होगा अधूरा पुल, छह महीने में मिलेगा नया कनेक्शन

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 में वर्षों से अधूरा पड़ा और ‘हवा में लटका पुल’ कहे जाने वाला परियोजना कार्य अब पूरा होने की उम्मीद जग गई है। करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद लंबे समय से रुका यह प्रोजेक्ट अब दोबारा गति पकड़ चुका है। दिल्ली के एक भाजपा विधायक से आवश्यक सहमति मिलने के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने निर्माण कार्य आगे बढ़ा दिया है।

प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार निर्माण स्थल पर बाउंड्री वॉल और अन्य स्थायी निर्माण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही पुल निर्माण के लिए मिट्टी भराई का कार्य भी जारी है। जमीन के स्वामित्व हस्तांतरण की प्रक्रिया भी तहसील स्तर पर समानांतर रूप से पूरी कराई जा रही है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम ने बताया कि बंधा रोड के पास लगभग 100 मीटर क्षेत्र में निर्माण कार्य के लिए सहमति मिल चुकी है और वहां मिट्टी भरने का काम शुरू हो गया है। रविवार को आईआईटी रुड़की की विशेषज्ञ टीम सर्वे करेगी और यह तय करेगी कि बंधा रोड के दूसरी ओर अंडरपास बनाया जाए या जल निकासी के लिए पुलिया अधिक उपयुक्त रहेगी। रिपोर्ट मिलने के बाद निर्माण कार्य और तेज किया जाएगा।

प्राधिकरण का लक्ष्य अगले छह महीनों के भीतर हिंडन पुल को ग्रेटर नोएडा से जोड़ना है। परियोजना पूरी होने के बाद नोएडा के सेक्टर-146 और 147 से वाहन हिंडन नदी पार करते हुए सीधे नॉलेज पार्क-3, एलजी चौक, गामा-1 और 130 मीटर रोड तक पहुंच सकेंगे। इससे परी चौक और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर आवागमन काफी आसान और तेज हो जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार बंधा से ग्रेटर नोएडा की ओर शारदा रोटरी, एलजी चौक, गामा-1 और 130 मीटर रोड तक मौजूदा सड़क को चार लेन से छह लेन में बदलने का कार्य भी विभिन्न चरणों में जारी है। परियोजना पूरी होने पर पूरे क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव कम होगा और लोगों को वैकल्पिक मार्ग की सुविधा मिलेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें